One Nation, One Election: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल: संजय राउत

खबरे |

खबरे |

One Nation, One Election: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल: संजय राउत
Published : Dec 13, 2024, 1:55 pm IST
Updated : Dec 13, 2024, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
One nation one election BJP ploy destroy democracy: Sanjay Raut News In Hindi
One nation one election BJP ploy destroy democracy: Sanjay Raut News In Hindi

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थी उद्देश्य के लिए "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर जोर दे रही है।

One nation, one election BJP ploy to destroy democracy: Sanjay Raut News In Hindi: शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल है और पार्टी अपने ‘‘स्वार्थी’’ उद्देश्य के लिए इस विधेयक पर जोर दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थी उद्देश्य के लिए "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करने की चाल है।" उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र से संबंधित मुद्दे अलग-अलग होते हैं और लोगों को उसी के अनुसार मतदान करना होता है।

राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आपने अभी तक बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के चुनाव नहीं कराए हैं। हार के डर से आपने नगर निकाय चुनाव नहीं कराए।"(pti)

(For more news apart from One nation one election BJP ploy to destroy democracy: Sanjay Raut News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM