स्विट्जरलैंड ने भारत का MFN दर्जा हटाया, अब देना होगा अधिक कर

खबरे |

खबरे |

स्विट्जरलैंड ने भारत का MFN दर्जा हटाया, अब देना होगा अधिक कर
Published : Dec 13, 2024, 5:47 pm IST
Updated : Dec 13, 2024, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Switzerland removed India MFN status now pay more tax News In Hindi
Switzerland removed India MFN status now pay more tax News In Hindi

इस कदम से स्विट्जरलैंड में काम करने वाली भारतीय संस्थाओं पर प्रतिकूल कर प्रभाव पड़ेगा।

Switzerland removed India MFN status now pay more tax News In Hindi: नेस्ले के खिलाफ अदालत के प्रतिकूल फैसले के बाद स्विट्जरलैंड ने भारत को दिया गया 'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र' (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया है।

इस कदम से स्विट्जरलैंड में काम करने वाली भारतीय संस्थाओं पर प्रतिकूल कर प्रभाव पड़ेगा। भारतीय कंपनियों को स्विट्जरलैंड में अर्जित आय पर एक जनवरी, 2025 से अधिक कर कटौती का सामना करना पड़ेगा।

स्विट्जरलैंड ने एक बयान में आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान से बचने के लिए स्विस परिसंघ और भारत के बीच समझौते में एमएफएन खंड का प्रावधान निलंबित करने की घोषणा की।

स्विट्जरलैंड ने अपने इस फैसले के लिए नेस्ले से संबंधित एक मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया।

एमएफएन का दर्जा वापस लेने का मतलब है कि स्विट्जरलैंड एक जनवरी, 2025 से भारतीय संस्थाओं द्वारा उस देश में अर्जित लाभांश पर 10 प्रतिशत कर लगाएगा।

(For more news apart from Switzerland removed India MFN status now pay more tax News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM