Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा; राजस्थान से सोनिया गांधी होंगी...

खबरे |

खबरे |

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा; राजस्थान से सोनिया गांधी होंगी...
Published : Feb 14, 2024, 12:47 pm IST
Updated : Feb 14, 2024, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sonia Gandhi To Contest Rajya Sabha Election 2024 From Rajasthan
Sonia Gandhi To Contest Rajya Sabha Election 2024 From Rajasthan

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी . वह आज जयपुर में नामांकन पत्र दाखिल कर रही हैं। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें राजस्थान से सोनिया गांधी उम्मीदवार होंगी . वहीं हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोर पार्टी के उम्मींदवार होंगे । 

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है।

भाजपा पहले ही राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 
 

(For more news apart from  Sonia Gandhi To Contest Rajya Sabha Election 2024 From Rajasthan, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM