Farmers Delhi Chalo March: किसान के 'दिल्ली कूच' का दूसरा दिन; केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा, "हम चर्चा के लिए तैयार"

खबरे |

खबरे |

Farmers Delhi Chalo March: किसान के 'दिल्ली कूच' का दूसरा दिन; केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा, "हम चर्चा के लिए तैयार"
Published : Feb 14, 2024, 11:38 am IST
Updated : Feb 14, 2024, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
 Union Minister Arjun Munda on farmer's 'Delhi Chalo March' Today news in hindi We are ready to discuss
Union Minister Arjun Munda on farmer's 'Delhi Chalo March' Today news in hindi We are ready to discuss"

प्रदर्शनकारी किसानों ने आज बुधवार सुबह एक बार फिर से 'दिल्ली चलो' मार्च की शुरुआत की.

Second Day of Farmer's 'Delhi Chalo March' News In Hindi: पंजाब-हरियाणा के किसान एमएसपी के लिए कानून बनाने समेत अपने अन्य कई मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं. किसानों ने इस आंदोलन को दिल्ली कूच का नाम दिया है. जिसका आज (बुधवार) को दूसरा दिन है. किसान लागातार दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं प्रशासन भी उन्हें रोकने की कोशिश में लगी हुई है. 

इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने आज बुधवार सुबह एक बार फिर से 'दिल्ली चलो' मार्च की शुरुआत की. किसानों ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा होकर मार्च की शुरुआत की. वहीं हरियाणा पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. किसान लागातार आगे बढ़ रहे हैं. 

वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भी बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है, "हम चर्चा के लिए तैयार हैं... किसान संगठनों को ये बात समझना जरुरी है कि जिस कानून की बात की जा रही है वो कानून के बारे मेंइस तरीके से कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है कि जिससे कि बाद के दिनों में सबके लिए बगैर सोची समझी स्थिति की लोग आलोचना करें. हमें सभी पक्षों को ध्यान में रखकर बातचीत करनी होगी.. उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना पडे़गा कि वो आम जनजीवन को बाधित ना करें,  उनका जीवन बाधित न हो इससे समस्या के सामाधान की जगह ये और उलझता है. मैं किसान संघ से अनुरोध करता हूं कि वे चर्चा का माहौल बनाए रखें..."

बता दें कि किसान अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर है. जो कि पता नहीं कब तक चलेगा.  ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. 

किसानों की केंद्र सरकार से कई मांगें..

बता दें कि किसान अपनी कई मांगो को लेकर दिल्ली कूच पर है। जिसमें किसानों की कई प्रमुख मांगे है, जिसमें सभी फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी अधिनियम बनाया जाए, किसानों और मजदूरों के लिए पूर्ण ऋण माफी, लखीमपुर खीरी हत्या मामले में न्याय के साथ समझौते के अनुसार घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग, दिल्ली मोर्चा सहित देशभर में सभी आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले रद्द किए जाने की मांग के साथ किसान कई अन्य मांगो को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। वहीं किसान एक बार फिर केंद्र सरकार से इस मामले में ध्यान देने के साथ ही मामले में किसानों को राहत की मांग करेंगे।

(For more news apart from Farmers ‘Delhi Chalo’ March Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ISHRAE ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए कौन से A.C का करें इस्तेमाल

12 Feb 2025 1:13 PM

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM