Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई 27 अप्रैल तक टली, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई 27 अप्रैल तक टली, अमित शाह पर की थी टिप्पणी
Published : May 14, 2024, 1:27 pm IST
Updated : May 14, 2024, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
 Rahul Gandhi's defamatory comment case against Amit Shah Hearing on May 27
Rahul Gandhi's defamatory comment case against Amit Shah Hearing on May 27

मानहानि मामले में राहुल गांधी फरवरी माह में अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी।

Rahul Gandhi's defamatory comment case against Amit Shah Hearing on May 27: केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई कथित मानहानिकारक टिप्पणी संबंधी मामले में अदालत में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई और अब इसके लिए 27 मई की तारीख तय की गई है। वादी के अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

वादी के अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को उपरोक्त मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन अभी सांसद-विधायक अदालत (एमपी/एमएलए कोर्ट) का प्रभार किसी न्यायाधीश के पास न होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी और इस मामले में सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की गई है। मानहानि मामले में राहुल गांधी फरवरी माह में अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी।

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने भी बताया कि संबंधित अदालत का प्रभार किसी को न मिलने के चलते कोई अदालती कार्यवाही नहीं हो सकी ।

राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज झांसी में हैं। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमान गंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर करवाया था। मिश्र ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।(pti)

(For more news apart from Rahul Gandhi's defamatory comment case against Amit Shah Hearing on May 27, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM