Bombay High Court: शुक्राणु या अंडाणु दाता का बच्चे पर कोई कानूनी अधिकार नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

खबरे |

खबरे |

Bombay High Court: शुक्राणु या अंडाणु दाता का बच्चे पर कोई कानूनी अधिकार नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Published : Aug 14, 2024, 9:50 am IST
Updated : Aug 14, 2024, 9:50 am IST
SHARE ARTICLE
Bombay High Court: Sperm or egg donor has no legal right on the child, big comment of Bombay High Court
Bombay High Court: Sperm or egg donor has no legal right on the child, big comment of Bombay High Court

महिला ने अपनी याचिका में कहा कि सरोगेसी से पैदा हुई उसकी बेटियां उसके पति और अंडाणु दानकर्ता छोटी बहन के साथ रह रही हैं।

Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि शुक्राणु या अंडाणु दाता का बच्चे पर कोई कानूनी अधिकार नहीं है और वह बच्चे के जैविक माता-पिता होने का दावा नहीं कर सकता है।

अदालत ने 42 वर्षीय महिला को अपनी पांच वर्षीय जुड़वां बेटियों से मिलने की भी अनुमति दी। महिला ने अपनी याचिका में कहा कि सरोगेसी से पैदा हुई उसकी बेटियां उसके पति और अंडाणु दानकर्ता छोटी बहन के साथ रह रही हैं।

याचिकाकर्ता के पति ने दावा किया कि चूंकि उसकी  साली ने अंडे दान किए थे, इसलिए उसे जुड़वा बच्चों की जैविक मां कहलाने का वैध अधिकार है और उसकी पत्नी का उन पर कोई अधिकार नहीं है।

हालांकि, न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने पति की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि याचिकाकर्ता की छोटी बहन अंडा दाता थी लेकिन उसे यह दावा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है कि वह जुड़वा बच्चों की जैविक मां है।

याचिका के अनुसार, दंपति सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से गर्भधारण नहीं कर सके और याचिकाकर्ता की बहन स्वेच्छा से अपने अंडे दान करने के लिए आगे आई। 

(For more news apart from Bombay High Court: Sperm or egg donor has no legal right on the child, big comment of Bombay High Court, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM