हमास-इजराइल संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख विदेश मंत्रालय के बयान से अलग दिखता है : शरद पवार

खबरे |

खबरे |

हमास-इजराइल संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख विदेश मंत्रालय के बयान से अलग दिखता है : शरद पवार
Published : Oct 14, 2023, 8:44 am IST
Updated : Oct 14, 2023, 8:44 am IST
SHARE ARTICLE
Sharad Pawar(file photo)
Sharad Pawar(file photo)

पवार ने कहा, “यह पहली बार है कि राष्ट्र के मुखिया ने एक रुख अपनाया है और उनके मंत्रालय ने दूसरा।”

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि हमास-इजराइल युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा व्यक्त की गई स्थिति से अलग स्थिति दर्शाते हैं। पूर्व रक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि भारत सरकार ने 100 फीसदी इजराइल का पक्ष लिया है।

राकांपा प्रमुख ने कहा, “विदेश मंत्रालय के बयान से यह स्थापित हो गया है कि भारत ने हमेशा फलस्तीन मुद्दे का समर्थन किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे, लेकिन हम ऐसे किसी भी संगठन के खिलाफ हैं जो (आतंकवादी) हमलों में शामिल है। प्रधानमंत्री (मोदी) ने इजराइल के प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया है कि हम उनके साथ हैं।” उन्होंने कहा कि इजराइल-फलस्तीन मुद्दा “गंभीर और संवेदनशील” है और मुस्लिम देशों जैसे अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य के विचारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पवार ने कहा, “यह पहली बार है कि राष्ट्र के मुखिया ने एक रुख अपनाया है और उनके मंत्रालय ने दूसरा।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM