'पठान' के सॉन्ग में दीपिका की 'बिकिनी' पर छिड़ा विवाद , मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने जताई आपत्ति

खबरे |

खबरे |

'पठान' के सॉन्ग में दीपिका की 'बिकिनी' पर छिड़ा विवाद , मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने जताई आपत्ति
Published : Dec 14, 2022, 6:17 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Controversy over Deepika's 'bikini' in the song 'Pathan', Madhya Pradesh Home Minister objected
Controversy over Deepika's 'bikini' in the song 'Pathan', Madhya Pradesh Home Minister objected

मिश्रा ने बुधवार को कहा, ‘‘ गाने में दिखायी गयी वेशभूषा प्रथम दृष्टया अत्यधिक आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है यह गाना दूषित मानसिकता से फिल्माया गया है।

भोपाल : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के एक गाने में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक दृश्य को आपत्तिजनक करार दिया है और कहा है कि सरकार इस बात पर विचार करेगी कि फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं।

मिश्रा का यह बयान कुछ दिन पहले फिल्म के एक गाने के रिलीज होने के बाद आया है।

इंदौर जिले के महू कस्बे में पत्रकारों से बात करते हुए मिश्रा ने बुधवार को कहा, ‘‘ गाने में दिखायी गयी वेशभूषा प्रथम दृष्टया अत्यधिक आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता से फिल्माया गया है।’’ मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मिश्रा ने कहा कि पादुकोण ‘‘ टुकड़े टुकड़े गैंग’’ की समर्थक रही हैं जैसा कि जेएनयू मामले में देखा गया।

गृहमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं दृश्यों में उनकी वेशभूषा को ठीक करने का अनुरोध करुंगा अन्यथा इस फिल्म को प्रदेश में प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाएगा।’’ इस बीच, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पादुकोण के बिकनी लुक और ‘बेशर्म रंग’ गाने में कामुक नृत्य की भी आलोचना की। शाहरुख खान अभिनीत यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है।

इससे पहले इस साल अक्टूबर में मिश्रा ने महाकाव्य रामायण पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘‘ आदि पुरुष ’’ के निर्माताओं को चेतावनी दी थी कि अगर हिंदू धार्मिक हस्तियों को गलत तरीके से दिखाने वाले दृश्यों को नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी साल जुलाई में मिश्रा ने नाराजगी के बाद फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री ‘ काली ’ के एक विवादित पोस्टर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM