लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को रेफ्रिजरेटर में रखा, आरोपी पुलिस हिरासत में..

खबरे |

खबरे |

लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को रेफ्रिजरेटर में रखा, आरोपी पुलिस हिरासत में..
Published : Feb 15, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Killed the live in partner and kept the dead body in the refrigerator, the accused in police custody..
Killed the live in partner and kept the dead body in the refrigerator, the accused in police custody..

यह घटना 14 फरवरी को तब सामने आई जब पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 23 वर्षीय महिला का शव बरामद किया।

New Delhi:  दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लिव इन पार्टनर (महिला) की हत्या करके शव को दक्षिणी दिल्ली में पांच दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी पुरुष को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने अदालत में कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मितरांव गांव के निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला साथी की हत्या कर दी और उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखकर उसी दिन एक दूसरी महिला से शादी करने के लिए रवाना हो गया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिनों तक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया ताकि हत्या के सटीक दृश्य और कथित अपराध के बाद उसकी कार्रवाई का पता लगाया जा सके। 

अदालत ने पुलिस की अर्जी पर यह आदेश दिया। रिमांड पर लेने की अपनी अर्जी में पुलिस ने कहा कि उसे आरोपी को उन स्थानों पर ले जाने की जरूरत है जहां वह पीड़िता के साथ गया था। उसने कहा कि जांचकर्ताओं की मंशा अपराध से संबंधित स्थानों पर तलाशी करके सबूत एकत्र करने की है।

यह घटना 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 23 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी महिला दोस्त निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि वह दूसरी महिला से शादी रचाने जा रहा था। पुलिस ने कहा कि जब निक्की को शादी के बारे में पता चला तो उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई जिसकी परिणति उसकी हत्या के रूप में हुई। 

एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह दावा किया गया है कि उसने दूसरी महिला से शादी करने पर अपने पुरुष साथी को एक केस में फंसाने की धमकी दी थी।’’ पुलिस ने कहा कि दोनों पिछले कई साल से रिश्ते में थे और निक्की उससे शादी करना चाहती थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM