भारत माता हर एक भारतीय की आवाज़ हैं: राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

भारत माता हर एक भारतीय की आवाज़ हैं: राहुल गांधी
Published : Aug 15, 2023, 10:54 am IST
Updated : Aug 15, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

उन्होंने फ़ारसी कवि रूमी को उद्धृत करते हुए कहा, "अगर शब्द दिल से आते हैं तो वे दिल में प्रवेश करेंगे।’’

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी 145 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख किया और अपने अनुभव साझा किए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ (यात्रा के दौरान) मेरी प्यारी भारत माता कोई भूमि नहीं थी। यह विचारों का समूह नहीं था। यह कोई विशेष इतिहास, धर्म या संस्कृति नहीं थी, न ही यह कोई जाति थी... भारत माता हर एक भारतीय की आवाज है, चाहे वह कितना भी कमजोर या मजबूत क्यों न हो। भारत सभी आवाजों के अंदर छिपी खुशी, डर और दर्द है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत को सुनने के लिए, मेरी अपनी आवाज, मेरी इच्छाएं, मेरी महत्वाकांक्षाएं खामोश हो गईं। भारत किसी अपने से बात करेगा, लेकिन केवल तभी जब कोई विनम्र और पूरी तरह से चुप हो।’’ उन्होंने फ़ारसी कवि रूमी को उद्धृत करते हुए कहा, "अगर शब्द दिल से आते हैं तो वे दिल में प्रवेश करेंगे।’’

राहुल गांधी ने पुरानी चोट के कारण अपने घुटने में हुए दर्द का भी जिक्र किया, जो उनकी यात्रा शुरू करने के तुरंत बाद उभर आया था। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब मैं रुकने के बारे में सोचता था, हर बार जब मैं हार मानने के बारे में सोचता था, तो कोई आता था और मुझे यात्रा जारी रखने की ऊर्जा देता था।’’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM