कर्नाटक के मंत्री ने अयोध्या मंदिर के लिए भेंट की चांदी की ईंट

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक के मंत्री ने अयोध्या मंदिर के लिए भेंट की चांदी की ईंट
Published : Dec 15, 2022, 6:04 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
karnataka minister presented silver brick for ayodhya temple
karnataka minister presented silver brick for ayodhya temple

बेंगलुरु में मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भगवती सीता के लिए रेशम की साड़ी और भगवान राम व लक्ष्मण के लिए रेशम की शॉल भेंट की

बेंगलुरु : कर्नाटक के मंत्री डॉक्टर सी.एन. अश्वथ नारायण की अगुवाई में 150 श्रद्धालुओं का एक दल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचा और राम मंदिर के निर्माण में योगदान के लिए कर्नाटक के रामनगर जिले से लाई गई चांदी की ईंट भेंट की।

बेंगलुरु में मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भगवती सीता के लिए रेशम की साड़ी और भगवान राम व लक्ष्मण के लिए रेशम की शॉल भेंट की गई। उच्च शिक्षा एवं आईटी/बीटी विभाग के मंत्री नारायण रामनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। बयान में कहा गया है, “मंत्री नारायण ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और राम जन्मभूमि न्यास के पदाधिकारियों को दान की पेशकश की।”

बयान में कहा गया है कि कर्नाटक मूल के पुजारी गोपाल भट और उनके सहयोगियों ने चांदी की ईंट, रेशम की साड़ी और शॉल की पूजा की।

बयान में कहा गया है कि पुजारियों ने भी अयोध्या की मिट्टी श्रद्धालुओं को सौंपी। मंत्री नारायण ने कहा कि मिट्टी को रामनगर जिले के रामदेवरा बेट्टा ले जाकर वहां की मिट्टी में मिलाया जाएगा।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM