कोविड-19 : उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,119 हुई

खबरे |

खबरे |

कोविड-19 : उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,119 हुई
Published : Jan 16, 2023, 11:31 am IST
Updated : Jan 16, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Kovid-19: The number of patients under treatment decreased to 2,119
Kovid-19: The number of patients under treatment decreased to 2,119

 मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

New Delhi :  भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,119 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।. देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,46,81,154 हो गई है।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मृतक संख्या 5,30,726 है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 मामलों की कमी आई है।बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,48,309 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। .

 मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM