Ram Mandir Inaguration: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी करना बंद करें विपक्षी दल- अनुराग ठाकुर

खबरे |

खबरे |

Ram Mandir Inaguration: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी करना बंद करें विपक्षी दल- अनुराग ठाकुर
Published : Jan 16, 2024, 2:24 pm IST
Updated : Jan 16, 2024, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
 Opposition parties should stop commenting on raam mandir praan pratishtha - Anurag Thakur
Opposition parties should stop commenting on raam mandir praan pratishtha - Anurag Thakur

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को एक राजनीतिक आयोजन...

Anurag Thakur News: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों को अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह ढांचा 500 साल के लंबे इंतजार के बाद बनाया गया है। ठाकुर ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भाजपा द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई में भाग लिया।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को एक राजनीतिक आयोजन में बदल दिया है। इन आरोपों के बारे में सवाल किए जाने पर ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग मंदिर के निर्माण से अब भी खुश नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो मंदिर के निर्माण से दुखी हैं, कुछ लोग ऐसे हैं जो ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से दुखी हैं और कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें राजनीति के कारण इस पर बयान देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:  Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन, ‘आप’ नेता राघव चड्ढा का दावा

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उन्हें इस पर टिप्पणी करना और बयान देना बंद कर देना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर 500 साल के इंतजार के बाद बना है और आगामी दिनों में देश एवं दुनिया भर से करोड़ों लोग इसके दर्शन करने आएंगे।’’ ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी को भव्य ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद राम मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

  (For more news apart from Ram Mandir Inaguration, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: ram mandir

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM