Earthquake in Northeast India : पूर्वोत्तर भारत में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप

खबरे |

खबरे |

Earthquake in Northeast India : पूर्वोत्तर भारत में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप
Published : Feb 16, 2023, 2:51 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 2:51 pm IST
SHARE ARTICLE
3.9 magnitude earthquake in Northeast India
3.9 magnitude earthquake in Northeast India

भूकंप शिलांग, पूर्वी खासी हिल्स जिला मुख्यालय, रि-भोई और असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।

गुवाहाटी : मेघालय में बृहस्पतिवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया । एक सप्ताह में पूर्वोत्तर भारत में इस तरह की यह तीसरी घटना है।. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह करीब नौ बजकर 26 मिनट पर आया था और इसका केंद्र पूर्वी खासी हिल्स में 46 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप शिलांग, पूर्वी खासी हिल्स जिला मुख्यालय, रि-भोई और असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप से किसी के तत्काल हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

पिछले रविवार और सोमवार को क्रमशः चार और 3.2 तीव्रता के दो भूकंपों की सूचना मिली थी, जिनका केंद्र मध्य असम में होजई के पास था।. पूर्वोत्तर क्षेत्र एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में पड़ता है, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM