Lok Sabha Election 2024: इंतजार खत्म! लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: इंतजार खत्म! लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान
Published : Mar 16, 2024, 9:02 am IST
Updated : Mar 16, 2024, 9:02 am IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election Date 2024 ec to announce poll dates today News In Hindi
Lok Sabha Election Date 2024 ec to announce poll dates today News In Hindi

माना जा रहा है कि 2019 की ही तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा.

Lok Sabha Election Date 2024: लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग आज 16 मार्च 2024 को दोपहर 3 बजे के लोकसभा चुनावों और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। सात चरणों में मतदान होने की उम्मीद है. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है.

लोकसभा चुनाव की तारीखों (Lok Sabha election date 2024) की घोषणा का इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कार्यभार संभालते ही चुनाव आयोग ने होने वाले लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करने का ऐलान कर दिया, जो कि आज 16 मार्च को 3 बजे की जाएगी.

माना जा रहा है कि 2019 की ही तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा. इस बीच पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव हो सकते हैं. इस बार दिल्ली में तीसरे या चौथे चरण में चुनाव हो सकते हैं.

2019 में दिल्ली में छठे चरण में चुनाव

2019 में दिल्ली में छठे चरण में चुनाव हुए थे. इस बीच, चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों में भी हिस्सा लिया. इसके बाद आयोग ने 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की भी घोषणा कर दी.

8 फरवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक इस चुनाव में 96.88 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे. इनमें 49.72 करोड़ पुरुष, 47.15 करोड़ महिलाएं और 48 हजार से ज्यादा अन्य मतदाता हैं. मतदाताओं का लिंगानुपात 948 है, यानी प्रति हजार पुरुष मतदाताओं पर 948 महिला मतदाता हैं। कुल जनसंख्या में मतदाताओं का प्रतिशत 66.76% है।

1.84 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है. इसके साथ ही 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है. 1.85 करोड़ मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें से 2,38,791 मतदाता 100 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।

(For more news apart fromLok Sabha Election Date 2024 ec to announce poll dates today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM