21 जून को कर्नाटक के सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है: शिवकुमार

खबरे |

खबरे |

21 जून को कर्नाटक के सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है: शिवकुमार
Published : Jun 16, 2023, 3:41 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 3:41 pm IST
SHARE ARTICLE
All Karnataka ministers have been called to Delhi on June 21: Shivakumar
All Karnataka ministers have been called to Delhi on June 21: Shivakumar

ऐसी खबरें है कि सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है।

बेंगलुरु : कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य के सभी मंत्रियों को आगामी 21 जून को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्नाटक सरकार के मंत्री अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के अलग अलग मंत्रियों से भी मुलाकात कर प्रदेश से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।

शिवकुमार ने इससे इनकार नहीं किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसी खबरें है कि सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है।

यह पूछे जाने पर कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे तो शिवकुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और सिर्फ यह कहा, ‘‘हम सभी संघीय ढांचे में हैं। हम सबको मिलकर काम करना है।’’ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘21 जून को हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने हम सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया है क्योंकि हममें से कुछ ने राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात नहीं की है।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM