बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस का आरोपपत्र उन्हें बचाने की सरकार की योजना: टिकैत

खबरे |

खबरे |

बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस का आरोपपत्र उन्हें बचाने की सरकार की योजना: टिकैत
Published : Jun 16, 2023, 12:18 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

टिकैत बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों की इस लड़ाई में लगातार उनका साथ दे रहे हैं।

New Delhi: किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस का आरोपपत्र उन्हें बचाने की सरकार की योजना है।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रभावशली नेता टिकैत ने कहा कि किसान प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करना जारी रखेंगे। भाकियू भाजपा नेता के खिलाफ पहलवानों की इस लड़ाई में लगातार उनका साथ दे रही है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिंह के खिलाफ नाबालिग के यौन शोषण से जुड़े पॉक्सो कानून के प्रावधानों को खत्म करने की सिफारिश की है जबकि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छह महिला पहलवानों का पीछा करने का आरोप लगाया है। सिंह ने अभी तक उनके ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है।

पॉक्सो कानून के तहत दोषी को अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम तीन साल की सजा होती है।

टिकैत ने कहा, ‘‘पहलवानों का एक समूह महीनों से प्रदर्शन कर रहा है, वह और क्या कर सकते हैं? ...और सरकार अपने व्यक्ति को बचा रही है। पूरी योजना उन्हें (सिंह) बचाने की है। पहलवानों ने बयान दे दिए हैं, महीनों से प्रदर्शन किया, वे और कितना संघर्ष कर सकते हैं... चार या पांच महीने, जबकि वे प्रदर्शनकारियों को तोड़ देंगे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM