20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी : विदेश मंत्रालय

खबरे |

खबरे |

20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी : विदेश मंत्रालय
Published : Jun 16, 2023, 12:29 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -PTI
फोटो साभार -PTI

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे।

उसने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

उसने बताया कि मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे तथा इसके एक दिन बाद यानी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) , पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM