गडकरी ने मकान निर्माण की लागत कम करने के लिए नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की पैरवी की

खबरे |

खबरे |

गडकरी ने मकान निर्माण की लागत कम करने के लिए नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की पैरवी की
Published : Sep 16, 2023, 10:24 am IST
Updated : Sep 16, 2023, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट शहरों’ के बजाय ‘स्मार्ट गांवों’ की जरूरत हैं जिन्हें कुशल सड़क नेटवर्क के साथ शहरों से जोड़ा जा सकता है।

पुणे (महाराष्ट्र):  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बड़े आकार के बजाय छोटे मकानों पर ध्यान केंद्रित करने, नई प्रौद्योगिकी और निर्माण पद्धतियों के साथ-साथ नवीन निर्माण सामग्री का उपयोग करने से मकान की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

‘कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलेपर्स ऑफ इंडिया पुणे मेट्रो’ की 40वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट शहरों’ के बजाय ‘स्मार्ट गांवों’ की जरूरत हैं जिन्हें कुशल सड़क नेटवर्क के साथ शहरों से जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने उदाहरण दिए कि कैसे उनके मंत्रालय ने नवीन निर्माण प्रौद्योगिकी और सामग्री का इस्तेमाल कर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निर्माण की लागत कम कर दी। उन्होंने कहा कि मकानों की निर्माण लागत कम करने में भी यही तरीका अपनाया जा सकता है। गडकरी ने घोषणा की कि उनका मंत्रालय 55,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुणे के लिए तीन महीनों में फ्लाईओवर परियोजनाएं शुरू करेगा।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM