श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मई में चाकू के घाव का इलाज कराने डॉक्टर के पास गया था आरोपी आफताब

खबरे |

खबरे |

श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मई में चाकू के घाव का इलाज कराने डॉक्टर के पास गया था आरोपी आफताब
Published : Nov 16, 2022, 12:48 pm IST
Updated : Nov 16, 2022, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Big revelation in Shraddha murder case
Big revelation in Shraddha murder case

श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है दिल्ली के एकअस्पताल ने बताया हैं कि आफताब मई में अपने दाहिने हाथ पर चाकू से हुए घाव के इलाज के लिए उनके


 

 Shraddha Murder Case : दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर इलाके के एपेक्स अस्पताल के एक डॉक्टर ने खुलासा किया है कि जिस आफताब अमीन पूनावाला (28) को कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वह मई में अपने दाहिने हाथ पर चाकू से हुए एक घाव के इलाज के लिए उनके पास गया था। 

आपको बता दें कि श्रद्धा  की हत्या उसी महीने की गई थी। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि उनकी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर (27) के शरीर को काटते समय उनके हाथ पर चाकू का घाव हुआ होगा। एपेक्स अस्पताल आरोपी के घर से करीब है। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मई में आफताब के दाहिने हाथ में कटे का घाव होने के कारण वह सुबह में अस्पताल आया था। अनिल कुमार ने कहा, "घाव गहरा नहीं था और हाथ की अंडरलाइन संरचना बरकरार थी। जब मैंने उससे पूछा कि कैसे कट गया, तो उसने बताया कि फल काटते समय चाकू लग गया। मुझे उस पर संदेह नहीं हुआ था, क्योंकि उसने जो दिखाया, वह एक छोटा साफ चाकू था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM