राष्ट्रपति मुर्मू ने भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का किया दौरा

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू ने भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का किया दौरा
Published : Nov 16, 2022, 2:39 pm IST
Updated : Nov 16, 2022, 2:39 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu visits Tribal Museum in Bhopal
President Murmu visits Tribal Museum in Bhopal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा कर इसकी अवधारणा की सराहना की।

भोपाल :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा कर इसकी अवधारणा की सराहना की। इस संग्रहालय में विभिन्न आदिवासी समुदायों की जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है।

संग्रहालय में विभिन्न दीर्घाएं बनाई गई हैं, जिनमें से एक आदिवासी बच्चों के खेलों को समर्पित है। प्रसिद्ध आदिवासी कलाकार भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय में राष्ट्रपति का स्वागत किया। एक अधिकारी ने कहा कि मुर्मू ने संग्रहालय की अवधारणा और चीजें प्रदर्शित करने के तरीके की तारीफ की।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने ‘जनजाति जीवन विथिका’ का दौरा किया, जो मध्य प्रदेश की बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू जनजातियों की जीवनशैली को प्रदर्शित करता है।

अधिकारी के मुताबिक, मुर्मू ने लिखिंदरा गैलरी और चिन्हारी स्टॉल का भी दौरा किया।

अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू को विभिन्न दीर्घाओं में लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में बताया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद थे।

शिवराज ने बताया कि राष्ट्रपति ने संग्रहालय का दौरा करने से पहले राज्यपाल पटेल के साथ पौधारोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM