Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट बढ़े, खरीदने से पहले चेक कर लें कीमत
Published : Feb 17, 2024, 10:18 am IST
Updated : Feb 17, 2024, 10:18 am IST
SHARE ARTICLE
Gold and silver rates increased today news in hindi
Gold and silver rates increased today news in hindi

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 180 रुपये मजबूत होकर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold and Silver Price Today:  आज 17 फरवरी 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के दौरान भारतीय सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 62,450 रुपये महंगा हो गया है. चांदी के भाव भी मजबूत हुए हैं और अब 75,500 रुपये पर बिक रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 180 रुपये मजबूत होकर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

इसके साथ ही चांदी 900 रुपये बढ़कर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "विदेशी बाजारों से सकारात्मक रुख के कारण दिल्ली बाजार में सोने (24 कैरेट) की हाजिर कीमत 180 रुपये बढ़कर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।"

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (कमोडिटी बाजार) में सोना 2,003 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ज्यादा है. वहीं, चांदी 22.97 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसका पिछला बंद भाव 22.50 डॉलर प्रति औंस था.।

मिस्ड कॉल के जरिए सोने का रेट जानना बेहद आसान 

गौरतलब है कि आप घर बैठे आसानी से ये रेट जान सकते हैं। इसके लिए आपको इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आप ताजा दरें देख सकते हैं।

(For more news apart from Gold and Silver Price Today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM