Jnanpith Award 2024 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होंगे गुलज़ार और संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य
Published : Feb 17, 2024, 5:00 pm IST
Updated : Feb 17, 2024, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Jnanpith Award 2024: Gulzar and Sanskrit scholar Rambhadracharya to be honored with Jnanpith Award
Jnanpith Award 2024: Gulzar and Sanskrit scholar Rambhadracharya to be honored with Jnanpith Award

गुलज़ार ने उर्दू में अपने काम के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण और कई फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

Jnanpith Award 2024: ज्ञानपीठ चयन समिति ने शनिवार को घोषणा करते हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि गुलज़ार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया है। इसकी जानकारी ज्ञानपथ चुनाव समिति ने साझा की है।

बता दें कि गुलज़ार हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस युग के बेहतरीन उर्दू कवियों में से एक माने जाने वाले गुलज़ार अपनी कला के जरिए कई पुरस्कार पहले भी अपने नाम करवा चुके हैं। इससे पहले उन्हें अपने काम के लिए 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण और कम से कम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं उनके बेहतरिन काम के लिए कई छोटे और बड़े पुरस्कार भी मिले है।

वहीं इस दौरान ज्ञानपीठ चयन समिति ने चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और 100 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। उनको भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञानपीठ चयन समिति ने एक बयान में कहा, "यह पुरस्कार (2023 के लिए) दो भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को देने का निर्णय लिया गया है: संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार श्री गुलज़ार।" गोवा के लेखक दामोदर मौजो को 2022 का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था।

(For more news apart from  Jnanpith Award 2024: Gulzar and Sanskrit scholar Rambhadracharya to be honored with Jnanpith Award News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM