गुजरात के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

खबरे |

खबरे |

गुजरात के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Published : Jun 17, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Home Minister Amit Shah to visit cyclone affected areas of Gujarat
Home Minister Amit Shah to visit cyclone affected areas of Gujarat

गृह मंत्री पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेंगे और फिर कच्छ में जखौ बंदरगाह और मांडवी जाएंगे।

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को गुजरात के कच्छ जिले और जखौ बंदरगाह का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात दौरे पर शाह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्री कच्छ का दौरा करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेंगे और फिर कच्छ में जखौ बंदरगाह और मांडवी जाएंगे। अधिकारी के अनुसार, शाह आश्रय शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां मौजूद लोगों से मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि बाद में वह भुज के स्वामी नारायण मंदिर भी जाएंगे और प्रभावित लोगों के बीच वितरित किए जा रहे भोजन एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM