देशभर में 1.40 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ किए गए नष्ट , अमित शाह ने डिजिटल माध्यम से देखी कार्रवाई

खबरे |

खबरे |

देशभर में 1.40 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ किए गए नष्ट , अमित शाह ने डिजिटल माध्यम से देखी कार्रवाई
Published : Jul 17, 2023, 1:28 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
 Amit Shah
Amit Shah

इसके अलावा, विभिन्न राज्यों की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी ने भी नशीले पदार्थों को नष्ट किया।

New Delhi: देश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को 2,381 करोड़ रुपए कीमत के 1.40 लाख किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए गए और इस कार्रवाई के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डिजिटल माध्यम से मौजूद थे। विभिन्न शहरों में नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया और शाह ने ‘नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर सम्मेलन में भाग लेते समय नयी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कार्रवाई को देखा। सर्वाधिक नशीले पदार्थ मध्य प्रदेश में नष्ट किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो(एनसीबी) की हैदराबाद इकाई द्वारा बरामद किए गए 6,590 किलोग्राम, इंदौर इकाई द्वारा बरामद किए गए 822 किलोग्राम और जम्मू इकाई द्वारा बरामद किए गए 356 किलोग्राम नशीले पदार्थ शामिल हैं।

इसके अलावा, विभिन्न राज्यों की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी ने भी नशीले पदार्थों को नष्ट किया। मध्य प्रदेश में 1,03,884 किलोग्राम, असम में 1,486 किलोग्राम, चंडीगढ़ में 229 किलोग्राम, गोवा में 25 किलोग्राम, गुजरात में 4,277 किलोग्राम, हरियाणा में 2,458 किलोग्राम, जम्मू-कश्मीर में 4,069 किलोग्राम, महाराष्ट्र में 159 किलोग्राम, त्रिपुरा में 1,803 किलोग्राम और उत्तर प्रदेश में 4,049 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।

सोमवार को की गई इस कार्रवाई के बाद मात्र एक साल में नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा बढ़कर करीब 10 लाख किलोग्राम हो गई है, जिसकी कीमत 12,000 करोड़ रुपए थी।

एनसीबी की क्षेत्रीय इकाइयों और राज्यों के नशीले पदार्थ रोधी कार्य बलों ने एक जून, 2022 से 15 जुलाई, 2023 के बीच सामूहिक रूप से लगभग 9,580 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 8,76,554 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए, जो निर्धारित लक्ष्य से 11 गुना से भी अधिक है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM