केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

खबरे |

खबरे |

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
Published : Aug 17, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय पूजा की।

पुरी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ओडिशा के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। सीतारमण के साथ इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, स्थानीय विधायक जयंत सारंगी तथा ललितेंदु विद्याधर महापात्र मौजूद थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय पूजा की।

सीतारमण ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के 'मेरी माटी, मेरा देश' पर आधारित रेत कला सत्र भी देखा। सीतारमण और प्रधान ने पुरी के पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान भी गए।

भुवनेश्वर वापस लौटने के बाद सीतारमण और प्रधान एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के 20वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। सीतारमण ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार रात भुवनेश्वर पहुंचीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM