सनातन धर्म विवाद : उदयनिधि ने अदालत में कहा, वैचारिक मतभेद के कारण मेरे खिलाफ याचिका

खबरे |

खबरे |

सनातन धर्म विवाद : उदयनिधि ने अदालत में कहा, वैचारिक मतभेद के कारण मेरे खिलाफ याचिका
Published : Oct 17, 2023, 1:16 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टिप्पणियों के मद्देनजर उदयनिधि के सार्वजनिक पद पर बने रहने को चुनौती देते हुए 'क्यो वारंटो' दायर किया था।

चेन्नई : द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुम) नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास उच्च न्यायालय से कहा है कि कथित सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों के आलोक में उनके सार्वजनिक पद पर बने रहने के खिलाफ याचिका वैचारिक मतभेदों के कारण है, जिसमें याचिकाकर्ता एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन है। उदयनिधि का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील पी. विल्सन ने यह भी कहा कि धर्म का पालन एवं प्रचार करने वाला संविधान का अनुच्छेद 25, "लोगों को नास्तिकता का अभ्यास करने और प्रचार करने का अधिकार भी देता है।"

विल्सन ने सोमवार को न्यायमूर्ति अनीता सुमंत को कहा कि अनुच्छेद 19(1)(ए) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 25 स्पष्ट रूप से मंत्री के बयान के अधिकार की रक्षा करता है। दक्षिणपंथी संगठन 'हिंदू मुन्नानी' ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के खिलाफ कथित टिप्पणियों के मद्देनजर उदयनिधि के सार्वजनिक पद पर बने रहने को चुनौती देते हुए 'क्यो वारंटो' दायर किया था।

क्यो वारंटो या अधिकार पृच्छा वह याचिका होती है जिसमें अदालत से यह यह प्रश्न पूछने का अनुरोध किया जाता है कि किसी व्यक्ति ने कोई काम या वक्तव्य किस अधिकार या शक्ति के तहत दिया?

विल्सन ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने यह मामला इसलिए दायर किया है क्योंकि द्रमुक उनकी विचारधारा के विपरीत है और द्रविड़ विचारधारा के लिए खड़ी है तथा आत्म-सम्मान, समानता, तर्कसंगत विचार और भाईचारे की बात करती है, "जबकि विरोधी, संप्रदाय, जाति के आधार पर विभाजन की बात करता है।"

न्यायाधीश ने याचिकाकर्ताओं से उस कार्यक्रम का निमंत्रण (जहां उदयनिधि ने कथित तौर पर टिप्पणियां की हैं) और बैठक में भाग लेने वाले लोगों की सूची पेश करने के लिए कहा तथा 31 आगे की सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की गई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM