गलवान, तवांग में भारतीय सेना ने जो बहादुरी और साहस दिखाया, वह सराहनीय : राजनाथ

खबरे |

खबरे |

गलवान, तवांग में भारतीय सेना ने जो बहादुरी और साहस दिखाया, वह सराहनीय : राजनाथ
Published : Dec 17, 2022, 2:25 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 2:25 pm IST
SHARE ARTICLE
The bravery and courage shown by the Indian Army in Galvan, Tawang is commendable: Rajnath
The bravery and courage shown by the Indian Army in Galvan, Tawang is commendable: Rajnath

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह गलवान हो या तवांग, सशस्त्र बलों ने जिस तरह से बहादुरी और वीरता का प्रदर्शन किया, उसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।’’

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि गलवान घाटी संघर्ष और अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हालिया गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जो बहादुरी और साहस का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है और इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) में अपने संबोधन में राजनाथ ने चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने की सरकार की रणनीति पर ‘‘संदेह’’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह गलवान हो या तवांग, सशस्त्र बलों ने जिस तरह से बहादुरी और वीरता का प्रदर्शन किया, उसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।’’ राजनाथ ने कहा, ‘‘हमने विपक्ष के किसी भी नेता की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाया, हमने केवल नीतियों के आधार पर बहस की है। राजनीति सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए। लंबे समय तक झूठ के आधार पर राजनीति नहीं की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समाज को सही रास्ते की ओर ले जाने की प्रक्रिया को ‘राजनीति’ कहा जाता है। हमेशा किसी की मंशा पर संदेह करना, इसका कारण मेरी समझ में नहीं आता।’’ राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का कद काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब भारत विश्व मंच पर एजेंडा सेट करने की दिशा में काम कर रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM