WHO ने बाल टीकाकरण प्रयासों को तेज करने का किया आह्वान

खबरे |

खबरे |

WHO ने बाल टीकाकरण प्रयासों को तेज करने का किया आह्वान
Published : Jul 18, 2023, 5:43 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

उन्होंने कहा, ‘‘फलदायी प्रयासों और टीकाकरण सेवा में सुधार से बनी गति हर बच्चे को स्वस्थ जीवन के लिए लाभान्वित करती रहनी चाहिए।’’

New Delhi: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 23 लाख टीका रहित और 6,50,000 आंशिक रूप से टीकाकरण वाले बच्चों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मंगलवार को बाल टीकाकरण की दिशा में गहन प्रयास करने का आह्वान किया। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने बाल टीकाकरण कवरेज को महामारी-पूर्व स्तर तक बढ़ाने के लिए सदस्य देशों की सराहना की।

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चा नियमित टीकाकरण के साथ घातक बीमारियों से सुरक्षित रहने का हकदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘फलदायी प्रयासों और टीकाकरण सेवा में सुधार से बनी गति हर बच्चे को स्वस्थ जीवन के लिए लाभान्वित करती रहनी चाहिए।’’

वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कवरेज के लिए मंगलवार को जारी डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ˘(यूनिसेफ) के अनुमान से पता चलता है कि डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में डीपीटी3, डिप्थीरिया, पर्टुसिस और टेटनस जैसे रोगों के टीकों की तीसरी खुराक की कवरेज दर महामारी-पूर्व स्तर के 91 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस क्षेत्र ने 2021 की तुलना में 2022 में खसरे के टीके के कवरेज में छह प्रतिशत का सुधार दिखाया है, जो 86 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM