Rahul Gandhi News: हम आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे: राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: हम आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे: राहुल गांधी
Published : Nov 18, 2024, 1:13 pm IST
Updated : Nov 18, 2024, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
We remove 50% limit on reservation: Rahul Gandhi News in Hindi
We remove 50% limit on reservation: Rahul Gandhi News in Hindi

गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे।

 We remove 50% limit on reservation: Rahul Gandhi News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का सोमवार को वादा किया।

गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई करार दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं।

उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन बहुमत हासिल करने के बाद अगर सरकार बनाता है तो वह सरकार महाराष्ट्र के लोगों के हितों का ध्यान रखेगी।

गांधी ने कहा कि मुंबई में धारावी पुनर्विकास योजना में एक व्यक्ति की मदद करने के लिए पूरी राजनीतिक मशीनरी को तोड़-मरोड़ दिया गया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘एक है तो सुरक्षित है’ नारे का मजाक उड़ाया और पार्टी पर महाराष्ट्र के लोगों की तुलना में उद्योगपति गौतम अदाणी के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान गांधी एक तिजोरी लेकर आए और इसमें से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अदाणी का एक पोस्टर निकाल कर कहा, ‘‘जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं।’’

उन्होंने तिजोरी से जो दूसरा पोस्टर निकाला उसमें अदाणी समूह की धारावी पुनर्विकास परियोजना का नक्शा दिखाया गया था। गांधी ने आरोप लगाया कि यह तिजोरी मुंबई की संपदा का प्रतीक है, जिसे अदाणी, भाजपा नीत सरकार के समर्थन से निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘धारावी का पुनर्विकास उचित नहीं है और यह सिर्फ एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा कि निविदा कैसे दी जा रही है। सिर्फ एक ही व्यक्ति को भारत के सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे और संपत्ति दी जा रही है।’’(pti)

(For more news apart from We remove 50% limit on reservation: Rahul Gandhi News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM