कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर में पहले चरण के प्लेसमेंट में 1,600 नौकरियों की पेशकश

खबरे |

खबरे |

कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर में पहले चरण के प्लेसमेंट में 1,600 नौकरियों की पेशकश
Published : Dec 18, 2022, 1:25 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
IIT Kharagpur offers 1,600 jobs in first round of placements
IIT Kharagpur offers 1,600 jobs in first round of placements

बयान के अनुसार, संस्थान में 50 लाख रुपये से 2.64 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज के दायरे में 48 नौकरियों की पेशकश की गई। इसमें कहा गया है कि 45 से अधिक..

कोलकाता:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वर्ष 2021-22 के प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण का समापन हुआ, जिसमें छात्रों को 1,600 से अधिक नौकरियों की पेशकश की गई और इंटर्नशिप के 900 से अधिक प्रस्ताव मिले। संस्थान की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, “प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन 500 से अधिक ‘प्री प्लेसमेंट ऑफर’ (पीपीओ) आए। दूसरे दिन पीपीओ की संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई। यह संख्या सभी ‘‘आईआईटी में नौकरियों की पेशकश के लिहाज से एक मील का पत्थर’’ है।”

बयान के अनुसार, संस्थान में 50 लाख रुपये से 2.64 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज के दायरे में 48 नौकरियों की पेशकश की गई। इसमें कहा गया है कि 45 से अधिक अवसरों की पेशकश अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मिली। इस साल इस सत्र में पांच विदेशी छात्रों को भी नौकरियां मिलीं।

सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग और हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की 300 से अधिक कंपनियों ने पहले चरण के प्लेसमेंट सत्र में हिस्सा लिया। जिन कंपनियों ने हाल ही में समाप्त हुए इस सत्र में छात्रों की भर्ती की, उनमें एयरबस, एसेंचर जापान, दा विंची डेरिवेटिव्स, एक्सेल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, क्वालकॉम, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल, एन के सिक्योरिटीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और अन्य शामिल हैं।

संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर के अध्यक्ष ए राजकुमार ने कहा, ‘‘आईआईटी खड़गपुर का मजबूत पाठ्यक्रम और छात्रों का तकनीकी कौशल इस शानदार सफलता की वजह रहा।’’

प्लेसमेंट सत्र का अगला चरण जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाला है। राजकुमार ने कहा कि दूसरे चरण में और अधिक कंपनियों द्वारा छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की उम्मीद है

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM