पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Published : Jan 19, 2023, 7:05 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 7:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Encounter between security forces and Maoists in Palamu
Encounter between security forces and Maoists in Palamu

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने एक एयर गन समेत कंबल, मोबाइल, टेंट के सामान सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में...

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले के मनातू थानाक्षेत्र के मिटार पिकेट के समीप बिसराव जंगल में बृहस्पतिवार सुबह जिला पुलिस-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार दोनों ओर से गोलियां चलने के बाद पुलिस सीआरपीएफ को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल में भाग निकले।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने एक एयर गन समेत कंबल, मोबाइल, टेंट के सामान सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी ( टीएसपीसी) के शीर्ष कमांडर शशिकांत का दस्ता शामिल था।

जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इस बारे में बताया कि मुठभेड़ 15 से 20 मिनट तक चली। उन्होंने बताया कि उसके बाद उग्रवादी मौके से भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में जिला पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ 134 बटालियन शामिल थी।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के मनातू थानाक्षेत्र के मिटार पिकेट के समीप बिसराव जंगल में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस-सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर शशिकांत का दस्ता देखा गया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस उस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी तभी पुलिस को देख उग्रवादियों ने गोलबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और उग्रवादी 15 से 20 मिनट की मुठभेड़ में ही भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से 60 से 70 गोलियां चलायी गयीं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एयर गन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं और पुलिस अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM