मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा के लिए सिद्धरमैया, शिवकुमार दिल्ली रवाना

खबरे |

खबरे |

मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा के लिए सिद्धरमैया, शिवकुमार दिल्ली रवाना
Published : May 19, 2023, 12:25 pm IST
Updated : May 19, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Siddaramaiah, Shivakumar leave for Delhi to discuss cabinet formation
Siddaramaiah, Shivakumar leave for Delhi to discuss cabinet formation

सिद्धरमैया और शिवकुमार शनिवार को यहां कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे कुछ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे डी के शिवकुमार राज्य के नये मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना हो गये। कांग्रेस विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

सिद्धरमैया और शिवकुमार शनिवार को यहां कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे कुछ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, ‘‘सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और मैं दिल्ली जाएंगे। हम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल के गठन पर बातचीत करेंगे।’’

उन्होंने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जनता से किये गये वादों को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। मंत्रिमंडल आदि के बारे में आपको बाद में पता चलेगा। हम आपको (मीडिया को) बिना बताए कुछ नहीं करेंगे, किसी अटकल की जरूरत नहीं है। हम मिलकर काम करेंगे।’’ सिद्धरमैया के सामने पहली चुनौती सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की होगी जिसमें सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नयी पीढ़ियों के विधायकों का प्रतिनिधित्व हो।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अनेक विधायक मंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं।

कर्नाटक की जनता की आवाज को सरकार की आवाज बताते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘हमारे सभी राष्ट्रीय नेता (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) आ रहे हैं। हम कैबिनेट की पहली बैठक में अपनी सभी गारंटियों को लागू करेंगे। हम अपने वादे को पूरा करेंगे।’’

शपथ ग्रहण समारोह के लिए अनेक राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। शिवकुमार ने समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्यूलर) के नेताओं को भी आमंत्रित किया और कहा कि जन प्रतिनिधियों के तौर पर वे भी सरकारी तंत्र का हिस्सा हैं।

शिवकुमार ने कांतीरवा स्टेडियम का भी दौरा किया और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या गारंटी शर्तों के साथ लागू की जाएंगी, तो जवाब मिला, ‘‘अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। निर्णय होने के बाद हम आपको बताएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये शिवकुमार या सिद्धरमैया की गारंटी नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी की गारंटी हैं।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM