Patanjali Soan Papdi News : पतंजलि की फिर बढ़ी मुश्किलें, कंपनी की सोनपापड़ी परीक्षण में हुई फेल

खबरे |

खबरे |

Patanjali Soan Papdi News : पतंजलि की फिर बढ़ी मुश्किलें, कंपनी की सोनपापड़ी परीक्षण में हुई फेल
Published : May 19, 2024, 12:07 pm IST
Updated : May 19, 2024, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Patanjali Sonpapri failed in testing news in hindi
Patanjali Sonpapri failed in testing news in hindi

उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोनपापड़ी परीक्षण में फेल होने पर तीन लोगों को छह महीने जेल की सजा सुनाई है।

Patanjali Soan Papdi News In Hindi : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोनपापड़ी परीक्षण में फेल होने पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सहायक प्रबंधक समेत तीन लोगों को छह महीने जेल की सजा सुनाई है। तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें;Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में टूटा गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44.5°C तक, लू का अलर्ट

17 अक्टूबर 2019 को एक खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने बेरीनाग, पिथौरागढ के मुख्य बाजार में लीला धर पाठक की दुकान का दौरा किया, जहां पतंजलि नवरतन इलाची सोन पापड़ी के बारे में चिंताएं व्यक्त की गईं। नमूने एकत्र किए गए और रामनगर कान्हाजी वितरक के साथ-साथ पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए।

इसके बाद उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में फोरेंसिक जांच कराई गई. दिसंबर 2020 में, राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रयोगशाला से एक रिपोर्ट मिली जिसमें मिठाइयों की खराब गुणवत्ता का संकेत दिया गया था। इसके बाद कारोबारी लीला धर पाठक, वितरक अजय जोशी और पतंजलि के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें;  Gold And Silver Prices News: सोने के साथ अब चांदी की बढ़ी चमक, जाने दामों में कितनी आई तेजी

 सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 59 के तहत क्रमश: 5,000, 10,000 और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अपना फैसला सुनाया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “अदालत में पेश किए गए सबूत स्पष्ट रूप से उत्पाद की निम्न गुणवत्ता को दर्शाते हैं।

(For more news apart from Patanjali Sonpapri failed in testing News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM