महिला आरक्षण विधेयक को ‘मंजूरी’ एक बड़ा कदम : महबूबा मुफ्ती

खबरे |

खबरे |

महिला आरक्षण विधेयक को ‘मंजूरी’ एक बड़ा कदम : महबूबा मुफ्ती
Published : Sep 19, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Mehbooba Mufti
Mehbooba Mufti

अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।

श्रीनगर: ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’ (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिए जाने की खबरों का मंगलवार को स्वागत किया और इस फैसले को एक ‘‘बड़ा कदम’’ बताया।

मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं खुद पुरुषों के वर्चस्व वाले कठिन राजनीतिक परिदृश्य का हिस्सा हूं। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आखिरकार महिला आरक्षण विधेयक एक वास्तविकता बन जाएगा। आधी आबादी होने के बावजूद हमारा प्रतिनिधित्व बेहद कम है। यह एक बड़ा कदम है।’’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा था कि मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन उन्होंने एक घंटे के भीतर ही अपना यह पोस्ट हटा दिया।

मंत्रिमंडल की बैठक में क्या चर्चा हुई, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM