राजस्थान : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा में जनसभा करेंगी

खबरे |

खबरे |

राजस्थान : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा में करेंगी जनसभा
Published : Oct 19, 2023, 2:25 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा .

जयपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर पार्टी के जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को दौसा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस अभियान की शुरुआत सोमवार को बारां में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी। पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार, 20 अक्टूबर को दौसा जिले के कांदोली में जनसभा होगी जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी।

जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ वादाखिलाफी करने के विरोध में कांग्रेस कमेटी ईआरसीपी से प्रभावित होने वाले 13 जिलों में जन-जागरण अभियान चला रही है। उसी के तहत यह जनसभा होगी।

उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जो लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने में मदद करेगी और दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की पेयजल समस्याओं का समाधान करेगी। ईआरसीपी के अंतर्गत आने वाले अन्य जिले जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर हैं। कांग्रेस ने राज्य के पूर्वी क्षेत्र में ईआरसीपी को एक राजनीतिक मुद्दा बनाया है जहां 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने कई विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM