शरद पवार को राजनीति छोड़कर इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए : फडणवीस

खबरे |

खबरे |

शरद पवार को राजनीति छोड़कर इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए : फडणवीस
Published : Oct 19, 2023, 10:58 am IST
Updated : Oct 19, 2023, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हमास-इजराइल युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान विदेश मंत्रालय द्वारा व्यक्त किए गए विचार से अलग स्थिति बताते हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बात करते समय वोट-बैंक की राजनीति से दूर रहना चाहिए। पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि हमास-इजराइल युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान विदेश मंत्रालय द्वारा व्यक्त किए गए विचार से अलग स्थिति बताते हैं।

फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शरद पवार जी से मेरा अनुरोध है कि वह वोट-बैंक की राजनीति के बारे में न सोचें, बल्कि आतंकवाद की कड़ी निंदा करें।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘इजराइल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत ने कभी अपना रुख नहीं बदला है। हालांकि, साथ ही, भारत किसी भी रूप में और किसी के भी खिलाफ आतंकवाद का लगातार विरोध करता रहा है और इसका कड़ा विरोध करता है।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया ने इजराइल में निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की और भारत ने भी ऐसा ही किया, तो शरद पवार जी को भी आतंकवाद के खिलाफ उसी भाषा में बोलना चाहिए।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM