कनाडा में चोरों का गिरोह चलाने वाले भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

कनाडा में चोरों का गिरोह चलाने वाले भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार
Published : Jul 20, 2023, 4:58 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 4:58 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गिरफ्तार लोगों की उम्र 22 से 45 साल के बीच है जिन पर आरोप लगाए गए हैं।

टोरंटो: कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चोरी के सामान सहित 90 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पील रीजनल पुलिस ने बुधवार को बताया कि पील रीजनल नगरपालिका क्षेत्र और ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में कई ट्रैक्टर-ट्रेलर और वाहनों की चोरी की घटनाओं की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त कार्यबल का गठन किया गया था।

जांच में इसे ‘प्रोजेक्ट बिग रिग’ का नाम दिया गया और इस आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ कर जीटीए में विभिन्न शहरों से भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की उम्र 22 से 45 साल के बीच है जिन पर आरोप लगाए गए हैं।

कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की खबर के अनुसार, जांच अधिकारियों ने कहा कि चोरी के वाहनों में व्यावसायिक मालवाहक वाहन, एटीवी और अन्य वाहन शामिल हैं। संदिग्ध इन वाहनों को फिर विभिन्न कबाड़ी बाजार और दुकानों में कथित रूप से बेच देते थे।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद की गई है जिनमें 69 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के वाहन और 22 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM