लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवान शहीद

खबरे |

खबरे |

लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवान शहीद
Published : Aug 20, 2023, 10:19 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 10:19 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आठ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की लेह के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

लद्दाख: लद्दाख के लेह जिले में भारतीय जवानों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. सैनिकों को ले जा रहा एक ट्रक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें कम से कम 9 सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शहीदों में दो जेसीओ हैं। हादसा शनिवार शाम 6:30 बजे हुआ. दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 10 जवान बैठे थे.

जानकारी के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह से 150 किमी दूर स्थित कियारी शहर के पास सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. काफिले में दो ट्रक, एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें तीन अधिकारी, दो जेसीओ और 34 जवान सवार थे। यह दस्ता सेना का एक टोही दस्ता था जो अग्रिम इलाके की तरफ जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जब यह घटना हुई तब सैनिक लेह के पास गैरीसन गांव कारू से कियारी जा रहे थे. घटना स्थल पर सेना मौजूद है और बचाव कार्य जारी है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आठ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की लेह के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM