मणिपुर हिंसा: उखरूल जिले के एक गांव में तैनात किए जाएंगे BSF के जवान

खबरे |

खबरे |

मणिपुर हिंसा: उखरूल जिले के एक गांव में तैनात किए जाएंगे BSF के जवान
Published : Aug 20, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सुरक्षा बल आसपास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां हथियारबंद लोगों के छिपे होने की आशंका है।

इंफाल: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम को मणिपुर के उखरूल जिले के थवाई कुकी गांव में तैनात किए जाने की संभावना है, जहां शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल आसपास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां हथियारबंद लोगों के छिपे होने की आशंका है।

गांव में बीएसएफ टीम तैनात करने का संभावित कदम ऐसे वक्त उठाया जा रहा है जब कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लोगों के एक समूह के अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों के खुले प्रदर्शन के बारे में चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की सहायता के लिए राज्य के नौ जिलों में बीएसएफ की लगभग 60 कंपनियों को तैनात किये जाने की संभावना है।

बीएसएफ (पूर्वी कमान) की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सोनाली मिश्रा ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाल में राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

इस बीच, मणिपुर में जातीय हिंसा से बचने के लिए मेइती समुदाय के 200 से अधिक जो लोग म्यांमा चले गए थे, वे तीन महीने से अधिक समय के बाद सुरक्षित राज्य लौट आए। उन्हें सेना और प्रशासन द्वारा भोजन और दवाएं प्रदान की गईं। तीन मई से अब तक मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच हुई झड़पों में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM