Amit Shah News: 'अगर आप नहीं माने, तो...': अमित शाह ने नक्सलियों से की हथियार छोड़ने की अपील, कार्रवाई की चेतावनी

खबरे |

खबरे |

Amit Shah News: 'अगर आप नहीं माने, तो...': अमित शाह ने नक्सलियों से की हथियार छोड़ने की अपील, कार्रवाई की चेतावनी
Published : Sep 20, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah News: 'If you don't Listen, then...': Amit Shah appeals to Naxalites to give up their weapons, warns of action
Amit Shah News: 'If you don't Listen, then...': Amit Shah appeals to Naxalites to give up their weapons, warns of action

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय लिया है कि देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा का सफाया किया जाएगा।

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।

शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को यहां अपने आवास से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय लिया है कि देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा का सफाया किया जाएगा।

शाह ने कहा, ‘‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा छोड़ दें, हथियार डाल दें और आत्मसमर्पण कर दें जैसा कि पूर्वोत्तर के उग्रवादियों ने किया है। अगर आप मेरी बात नहीं मानते हैं तो इस खतरे को खत्म करने के लिए जल्द ही एक व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और यह समस्या अब छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गई है।

उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एक बार पशुपतिनाथ (नेपाल) से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक गलियारा बनाने की साजिश रची थी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे नाकाम कर दिया।

शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना तैयार करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘नौकरी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में कल्याणकारी कदमों के माध्यम से हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे।’’

(For more news apart from Amit Shah News: 'If you don't Listen, then...': Amit Shah appeals to Naxalites to give up their weapons, warns of action, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM

सोर्स तो आपके गले से पंजाब पुलिस निकलवाकर रहेंगे, अमन अरोड़ा की प्रताप बाजवा को चेतावनी

15 Apr 2025 5:08 PM

सड़कें तो सरकारों ने किए जाम, किसान क्यों हुए बदनाम, यूनियन नेता ने बताया किसानों के कितने करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

14 Apr 2025 2:15 PM

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM