24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

खबरे |

खबरे |

24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’
Published : Dec 20, 2022, 5:21 pm IST
Updated : Dec 20, 2022, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra' will enter Delhi from Badarpur border on December 24
'Bharat Jodo Yatra' will enter Delhi from Badarpur border on December 24

यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

New Delhi :  कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने मंगलवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 दिसंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में इस यात्रा में 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

चौधरी ने कहा,‘‘यात्रा में सिर्फ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं,बल्कि और भी लोग इसमें शामिल होकर अपना समर्थन देंगे।’’

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की मियाद 18 दिसंबर को खत्म हो गई तथा ऑनलाइन पंजीकरण 23 दिसंबर तक जारी रहेगा और इसके लिए पार्टी की ओर से एक ‘लिंक’ साझा किया जाएगा। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है।

यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM