Jammu and Kashmir snowfall : हिमस्खलन से रुका सिंधु नदी का प्रवाह, बर्फबारी से बढ़ी परेशानी

खबरे |

खबरे |

Jammu and Kashmir snowfall : हिमस्खलन से रुका सिंधु नदी का प्रवाह, बर्फबारी से बढ़ी परेशानी
Published : Feb 21, 2024, 5:17 pm IST
Updated : Feb 21, 2024, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir snowfall: Flow of Indus River stopped due to avalanche, problems increased due to snowfall
Jammu and Kashmir snowfall: Flow of Indus River stopped due to avalanche, problems increased due to snowfall

बर्फ के मलबे को हटाने के लिए भारी उपकरण लगाए गए

Jammu and Kashmir snowfall: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण सिंधु नदी का प्रवाह रुक गया है। बता दें कि पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद कई जगहों पर ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं  सिंधु नदी में हिमस्खलन के कारण नदी के प्राकृतिक प्रवाह की दिशा बदल गई है। वहीं इसको लेकर अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी साझा की। वहीं नदी का प्रवाह सही करने के लिए कार्य भी तेज कर दिया गया हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह मार्ग पर सोनमर्ग के हंग इलाके में बर्फबारी के कारण सिंधु नदी में पानी का प्रवाह रुक गया। उन्होंने कहा कि बर्फ के मलबे ने प्राकृतिक प्रवाह पथ को बदल दिया है और पानी पास की सड़क पर बह रहा है। ऐसे में प्रशासन की और से इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया हैं। 

अधिकारियों ने नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने के लिए बर्फ के मलबे को हटाने के लिए भारी उपकरण तैनात किए हैं। पिछले तीन दिनों में कश्मीर में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। ऐसे में घाटी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका बढ़ गई है। वहीं नदी का प्रवाह दूसरी दिशा में आने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही हैं।

(For more news apart Jammu and Kashmir snowfall: Flow of Indus River stopped due to avalanche, problems increased due to snowfall News in Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM