नीतीश प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे, पर बिहार की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते: भाजपा

खबरे |

खबरे |

नीतीश प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे, पर बिहार की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते: भाजपा
Published : Aug 21, 2023, 10:25 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नीतीश बाबू आप बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। बिहार को संभालिए और देश की चिंता छोड़िए।’’

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में हाल में हुई अपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने राज्य की कानून-व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नीतीश कुमार की हालिया दिल्ली यात्रा के संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या यह सचमुच पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति उनके प्रेम का प्रदर्शन था या फिर वे अपने सहयोगियों को कुछ दिखाना चाहते थे। प्रसाद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘आपको क्या हुआ है नीतीश बाबू? कुछ दिन पहले बिहार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। फिर, एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। आज खबर आयी है कि रेत माफिया ने गया में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। नीतीश बाबू आप बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। बिहार को संभालिए और देश की चिंता छोड़िए।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है. जदयू की सहयोगी पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के संदर्भ में भाजपा नेता ने कहा, ‘‘बिहार में आतंक का राज है। रेत माफिया के कारण लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को उन प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है जिनके साथ मिलकर आपने सरकार बनायी है।’’ 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM