सिब्बल ने शाह की ‘आत्मनिर्भर मप्र’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर साधा निशाना

खबरे |

खबरे |

सिब्बल ने शाह की ‘आत्मनिर्भर मप्र’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर साधा निशाना
Published : Aug 21, 2023, 11:08 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।

New Delhi: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर उन पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब और गरीबी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य है।

शाह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का 'रिपोर्ट कार्ड' रविवार को जारी करते हुए दावा किया कि इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राज्य पर लगा ‘बीमारू श्रेणी’ (पिछड़ेपन) का ठप्पा सफलतापूर्वक हटा दिया है। उन्होंने कहा कि ‘बीमारू राज्य’ कांग्रेस शासन की विरासत था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।

इस पर पलटवार करते हुए सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘अमित शाह ने मध्य प्रदेश पर कहा : विकसित ‘आत्मनिर्भर’ राज्य की नींव रखी। यूएनडीपी की रिपोर्ट (भारत) : 1) चौथा सबसे गरीब राज्य, 2) गरीबी में सबसे ज्यादा (28.3 प्रतिशत) योगदान देने वाला, 3) राष्ट्रीय औसत से कम : साक्षरता, बुनियादी ढांचा, लैंगिक अंतर...‘आत्म निर्भर’? व्यापम, भ्रष्टाचार।’’ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और वह समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ बनाया है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM