कनाडाई नागरिकों को नहीं मिलेगा भारतीय वीजा, भारत सरकार ने लगाई रोक

खबरे |

खबरे |

कनाडाई नागरिकों को नहीं मिलेगा भारतीय वीजा, भारत सरकार ने लगाई रोक
Published : Sep 21, 2023, 1:05 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत ने कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं ‘‘अगले नोटिस तक स्थगित’’ कर दी हैं।

New Delhi: भारत और कनाडा के बीच चल रही विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडाई नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी है. भारत ने कनाडा के लिए अपनी वीजा सेवाएं ‘‘अगले नोटिस तक स्थगित’’ कर दी हैं।

जून में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट के बीच यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने मौजूदा विवाद के मद्देनजर कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी है।

कनाडाई नागरिकों के वीजा आवेदनों की प्रारंभिक जांच का काम करने वाली एक निजी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर एक सूचना जारी की है कि भारतीय वीजा सेवाओं को ‘‘अगले नोटिस तक निलंबित’’ कर दिया गया है।

इस नोटिस में लिखा है कि भारतीय मिशन द्वारा महत्वपूर्ण सूचना-परिचालन कारणों के चलते 21 सितंबर 2023 से अगली सूचना तक भारत वीजा सेवाएं बंद रहेंगी. भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इसकी पुष्टि की है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM