सेवा के प्रति पुलिसकर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक : प्रधानमंत्री मोदी

खबरे |

खबरे |

सेवा के प्रति पुलिसकर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक : प्रधानमंत्री मोदी
Published : Oct 21, 2023, 11:20 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा करते हैं। ...

New Delhi:  ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों के समर्पण और नागरिकों का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

वर्ष 1959 में आज के ही दिन 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में भारी हथियारों से लैस चीनी सुरक्षाबलों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा करते हैं। वे सहयोग, चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों का मार्गदर्शन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मजबूत स्तंभ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है। अपना जीवन बलिदान करने वाले उन तमाम पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM