मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का बजट किया पेश

खबरे |

खबरे |

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का बजट किया पेश
Published : Feb 22, 2023, 10:57 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
Manipur Chief Minister presented an expenditure budget of Rs 35,022 crore
Manipur Chief Minister presented an expenditure budget of Rs 35,022 crore

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2023-24 में 45,145 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।. 

इम्फाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव किया गया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि पर विशेष जोर दिया गया है।

वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने कहा, ‘‘मैं 2023-24 के लिये राज्य की संचित निधि से 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव करता हूं। कुल राजस्व व्यय 20,292 करोड़ रुपये जबकि पूंजीगत व्यय 10,013 करोड़ रुपये अनुमानित है।’’ चालू वित्त वर्ष में व्यय 34,930 करोड़ रुपये अनुमानित था।

बजट में कुल प्राप्तियां 34,131 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है। इसमें राजस्व प्राप्ति 27,547 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्ति 6,584 करोड़ रुपये अनुमानित है। उन्होंने कहा, ‘‘बजट घाटा 891 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह पिछले बजट घाटे 1,230 करोड़ रुपये से कम है।’’ राजकोषीय घाटा 2,760 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 6.1 प्रतिशत है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2023-24 में 45,145 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।. 

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM