‘मणिपुर फाइल्स’ नामक फिल्म बनायी जानी चाहिए: शिवसेना (यूबीटी)

खबरे |

खबरे |

‘मणिपुर फाइल्स’ नामक फिल्म बनायी जानी चाहिए: शिवसेना (यूबीटी)
Published : Jul 22, 2023, 3:25 pm IST
Updated : Jul 22, 2023, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं बोलते।

मुंबई: मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की आलोचना करते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मणिपुर फाइल्स’ नामक एक फिल्म बनायी जानी चाहिए। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि इस पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा एवं उत्पीड़न कश्मीर से भी बदतर है।

चार मई को शूट किया गया एक वाीडियो बुधवार को सामने आया है जिसमें मणिपुर में दो महिलाओं को कुछ लोग निर्वस्त्र कर परेड करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना की देशभर में आलोचना हो रही है।

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं बोलते।

मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मणिपुर की घटना से 140 करोड़ भारतीय शर्मसार हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानून पूरी ताकत के साथ काम करेगा तथा गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे।

सामना में कहा गया है कि हाल में ‘ताशकंद फाइल्स’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनी हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘ उन्हीं लोगों को अब मणिपुर की हिंसा पर ‘मणिपुर फाइल्स’ नामक फिल्म भी बनानी चाहिए।’’.

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि राज्य में गैर भाजपा सरकार होती तो उसे अब तक बर्खास्त भी कर दिया गया होता।.

उसने आरोप लगाया कि मणिपुर प्रधानमंत्री के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है , यही कारण है कि मणिपुर की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पार्टी ने कहा कि मणिपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 60000 कर्मी तैनात हैं , फिर भी हिंसा कम नहीं हो रही है। संपादकीय में कहा गया है, ‘‘ इसका मतलब है कि स्थिति प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नियंत्रण के बाहर चली गयी है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM