NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा

खबरे |

खबरे |

NDA में शामिल हुई JDS, अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा
Published : Sep 22, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -@JPNadda
फोटो साभार -@JPNadda

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम तहे दिल से उनका राजग में स्वागत करते हैं।

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को घोषणा की कि जनता दल सेक्युलर (JDS) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का फैसला किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से हुई मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष ने यह घोषणा की।

नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जद (एस) ने राजग का हिस्सा बनने का फैसला किया है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम तहे दिल से उनका राजग में स्वागत करते हैं। इससे राजग को और मजबूती मिलेगी।’’. कुमारस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे थे।

दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में थी जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद(एस) के साथ गठबंधन करेगी और जद(एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में इनमें से 25 सीट जीती थीं, जबकि मंड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट जीती थी।.

इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM